
India और Britain के बीच Migration को लेकर हुआ करार, युवाओं को मिलेगा फायदा; Criminals पर लगेगी लगाम
Zee News
भारत और ब्रिटेन (India & Britain) ने अपने संबंधों को मजबूती प्रदान करते हुए हाल ही में माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप (Migration and Mobility Partnership-MMP) समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. माना जा रहा है कि यह करार इमिग्रेशन के लिहाज से काफी फायदेमंद रहेगा.
लंदन: भारत और ब्रिटेन (India & Britain) ने अपने संबंधों को मजबूती प्रदान करते हुए हाल ही में माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप (Migration and Mobility Partnership-MMP) समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. माना जा रहा है कि यह करार इमिग्रेशन के लिहाज से काफी फायदेमंद रहेगा. इसके तहत दोनों देशों के नागरिकों को एक-दूसरे के देश जाकर कानूनी तरीके से रहने और काम करने के कई अवसर मिलेंगे. समझौते के बारे में जानकारी देते हुए ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल (Priti Patel) ने बताया कि MMP पर हाल में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) की ब्रिटेन यात्रा के दौरान दस्तखत हुए थे. इससे दोनों देशों के बीच अवैध रूप से आवागमन पर रोक लगेगी. साथ ही ब्रिटेन की ब्रेक्जिट के बाद की व्यवस्था में साफ-सुथरे इमिग्रेशन सिस्टम को बल मिलेगा. पटेल ने कहा कि इससे भारत में अपराध करके ब्रिटेन आने वाले लोगों को रोकने में भी आसानी होगी.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



