
Independence Day 2021: 15 अगस्त के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आज, लाल किले के आसपास सुबह 10 बजे तक रूट रहेगा डायवर्ट
ABP News
Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते सुबह 10 बजे तक कई रास्ते बंद रहेंगे. सामान्य बस सेवा सुबह 10 बजे के बाद बहाल कर दी जाएगी.
Independence Day 2021: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल होगी. रिहर्सल के चलते सुबह 10 बजे तक कई रास्ते बंद रहेंगे. पुलिस ने इसे देखते हुए कई रूट को डायवर्ट किया है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है. लाल किला की सुरक्षा को लेकर अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस, अर्ध सैनिक बल, सेना के जवानों की तैनाती के साथ साथ बड़े बड़े कंटेनरों की ऊंची दीवार भी खड़ी की गयी है. लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली के मुख्य रेलवे स्टेशन तक जाने वाली बसों के मार्गों को कम या परिवर्तित किया जाएगा. सामान्य बस सेवा सुबह 10 बजे के बाद बहाल कर दी जाएगी. पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के पास रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अस्पतालों के लिए वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे.More Related News

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












