
IND Women vs IRE Women: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास... पहली बार वनडे क्रिकेट में दर्ज की इतनी बड़ी जीत
AajTak
आयरलैंड के खिलाफ बुधवार (15 जनवरी) को तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. दरअसल, महिला टीम ने पहली बार 400 प्लस का स्कोर वनडे में बनाया. वहीं महिला और पुरुष दोनों ही टीमों में सबसे ज्यादा स्कोर भी बनाया. इसके बाद टीम ने पहली बार 300 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से वनडे में जीत दर्ज की.
Team India Womens Biggest Victory Margins in ODI: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार (15 जनवरी) को इतिहास रच दिया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को 304 रनों से करारी शिकस्त दी. यह महिला क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड है.
ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय महिला टीम ने 300 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से वनडे क्रिकेट में जीत दर्ज की. इससे पहले भारतीय टीम के नाम 249 रन के अंतर से जीत का रिकॉर्ड दर्ज था, जो उसने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ ही दर्ज किया था.
भारतीय महिला टीम ने बनाया एक और रिकॉर्ड
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने आयरलैंड को इस वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. इस तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट परह 435 रन बनाए, जो अपने घर में टीम इंडिया का सबसे बड़ा वनडे स्कोर (महिला-पुरुष दोनों में) है.
पुरुष या महिला वनडे दोनों ही क्रिकेट में पिछला रिकॉर्ड 2011 में इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय पुरुष टीम ने बनाया था. तब भारतीय टीम ने 418/5 के स्कोर बनाया था. वनडे में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा एक पारी में रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है. यह रिकॉर्ड उसने आयरलैंड के खिलाफ ही साल 2018 में बनाया था.
महिला वनडे में 400 से ज़्यादा का स्कोर

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










