
IND W vs NZ: 39 साल की झूलन गोस्वामी की गेंदबाजी में पैनी धार, 3 बड़े विकेट चटकाए, VIDEO
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन किया. झूलन ने मैच में सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है. यहां दोनों टीम के बीच 5 वनडे की सीरीज खेली जा रही है. तीसरा मैच शुक्रवार (18 फरवरी) को क्वींसटाउन में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ मेजबान न्यूजीलैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. अब सीरीज का चौथा मैच 22 फरवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा. Jhulan Goswami just doing Jhulan Goswami things as she dismisses both the NZ openers!😍#NZvIND #LiveCricketOnPrime pic.twitter.com/LtufE12P5O

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












