
IND vs ZIM 2nd ODI: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर रहेंगी निगाहें
AajTak
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है. भारतीय टीम को पहले मैच में 10 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल हुई थी जिसके चलते उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. दूसरे वनडे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान केएल राहुल किस क्रम पर बैटिंग करने के लिए उतरते हैं.
टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (20 अगस्त) हरारे में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. अब केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस दूसरे मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करना चाहेगा भारत
दूसरे वनडे में टॉस जीतने पर भारतीय टीम का लक्ष्य पहले बल्लेबाजी करने पर होगा ताकि सभी बैटर्स को गेमटाइम मिल सके. वैसे उछालभरी पिच और तेज हवाओं के चलते शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए चुनौती आसान नहीं होगी. जिम्बाब्वे के पास ट्रेंट बोल्ट और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाज नहीं हैं लेकिन हालात से पार पाना भारतीय टीम के लिये चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
दीपक चाहर ने भी पहले मैच के बाद कहा था कि दूसरे सत्र में गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिल सकी है लेकिन पहले घंटे का खेल बल्लेबाजों के लिये आसान नहीं था.पहले मैच में शिखर धवन और शुभमन गिल से पारी की शुरूआत कराने वाले कप्तान राहुल ने नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया लेकिन अब एशिया कप से पहले उन्हें भी बैटिंग प्रैक्टिस की जरूरत होगी. जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ राहुल के लिए यह सुनहरा मौका है.
धवन को पहले मैच में लगी थी हल्की चोट
वहीं दीपक हुड्डा को अगर बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतारा जाए तो उनका आत्मविश्वास बढ़ सकता है. संजू सैमसन अगर चौथे नंबर पर उतरते हैं तो पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं. दूसरे मुकाबले में शिखर धवन के हाथ में एक गेंद लगने के चलेत सूजन आ गई थी. इसी चोट को दिखाते हुए गब्बर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी. यदि धवन दूसरा वनडे नहीं खेल पाते हैं तो कप्तान केएल राहुल को शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करते देखा जा सकता है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











