
Ind Vs Zim: 'विराट कोहली को आउट करने का मौका कब मिलता है', भारत से मुकाबले के लिए जिम्बाब्वे तैयार
AajTak
टीम इंडिया सुपर-12 स्टेज में अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ रही है. रविवार को यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा, इससे पहले जिम्बाब्वे के कप्तान ने अपनी तैयारियों की बात की है. उनका कहना है कि हमारे लिए यह काफी खास पल है.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को भारत सुपर-12 स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला खेलेगा. टीम इंडिया की भिड़ंत मेलबर्न में जिम्बाब्वे से दोपहर 1.30 बजे होगी. वैसे तो भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का है, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ भी चौकन्ना रहना जरूरी है. जिम्बाब्वे ने इस मैच के लिए तैयारी कर ली है और वह भारत को मात देना चाहता है.
भारत के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिलने से हमारा जोश हाई है, इससे हमें भरोसा हुआ है कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं. मुझे नहीं लगता है कि भारत के खिलाफ मैच में भी हमारा भरोसा कायम रहेगा.
जिम्बाब्वे की ओर से कहा गया कि ये हमारे लिए बढ़िया मौका है जब हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने खेलेंगे. आखिर आपको विराट कोहली को आउट करने का मौका कब मिलता है, मुझे उम्मीद है कि हमारे तेज़ गेंदबाज़ इस मैच के लिए उत्साहित होंगे.
आपको बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे दोनों के लिए यह मैच एक तरह की औपचारिकता ही होगा. क्योंकि भारत सेमीफाइनल में पहुंच ही चुका है और जिम्बाब्वे रेस से बाहर हो चुका है. फिर भी इस मैच पर हर किसी की निगाहें हैं, क्योंकि जिम्बाब्वे ने इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर हर किसी को हैरान कर दिया था.
अगर जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ कोई कमाल करेगा, तो उसके लिए यह ऐतिहासिक पल होगा और शायद वर्ल्ड कप का सबसे स्वर्णिम पल भी होगा. ऐसे में इस मुकाबले को लेकर जिम्बाब्वे काफी उत्साहित है.
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











