
IND vs WI, T20 Series: अब रोहित-विराट में 'जंग', होगी एक-दूसरे से आगे निकलने की रेस
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 16 फरवरी को खेला जाएगा. भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में मेहमान टीम का 3-0 से सफाया किया था.
IND vs WI, T20 Series: वनडे सीरीज में कैरेबियाई टीम का 'व्हाइटवॉश' करने के बाद टीम इंडिया अब टी20 सीरीज के लिए तैयार है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की यह सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 16 फरवरी को खेला जाएगा. भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में मेहमान टीम का 3-0 से सफाया किया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












