
IND vs WI, KL Rahul: टीम इंडिया में कोरोना... पर KL राहुल क्यों नहीं खेलेंगे पहला वनडे?
AajTak
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के 4 खिलाड़ी और 3 सपोर्ट स्टाफ के सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इस लिस्ट में दो ओपनिंग बल्लेबाज भी हैं. इसके बावजूद केएल राहुल पहले वनडे में टीम से नहीं जुड़ेंगे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे और टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बावजूद टीम इंडिया के वनडे उपकप्तान केएल राहुल पहले वनडे में टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे. इस कोरोना विस्फोट से टीम इंडिया की विंडीज के खिलाफ तैयारियों को बड़ा झटका लगा है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












