
Ind Vs SL 1st test match Day 2 LIVE: मोहाली में जडेजा ने जड़ा शतक, करियर की दूसरी सेंचुरी
AajTak
India vs Sri Lanka 1st Test Day 2 Live Cricket Score: इंडिया और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया 6 विकेट पर 357 रन से आगे खेलना शुरू करेगी. रवींद्र जडेजा 45 और रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर नाबाद हैं.
India vs Sri Lanka 1st Test Day 2 Live Cricket Score: मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 96 रन की पारी खेली. हनुमा विहारी ने 58 रन बनाए. अपना 100वां टेस्ट खेल रहे विराट कोहली 45 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










