
IND vs SL: कौन है वो श्रीलंकाई बॉलर, जिसने 100वें टेस्ट में कोहली की गिल्लियां उड़ाईं
AajTak
विराट कोहली करियर में 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय बन गए हैं. वह बड़ी पारी खेलकर इस मैच को यादगार बनाना चाह रहे थे, लेकिन पहली पारी में उनका यह सपना एक युवा स्पिनर ने तोड़ दिया...
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट करियर में 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय बन गए हैं. कोहली ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में हासिल की. कोहली बड़ी पारी खेलकर इस मैच को यादगार बनाना चाह रहे थे, लेकिन पहली पारी में उनका यह सपना एक युवा स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया ने तोड़ दिया. pic.twitter.com/R2ALuBpyah

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











