
IND vs SA, ICC U-19 WC Match Live Streaming: भारत-SA के बीच होगी रोचक जंग, जानें कहां देख पाएंगे यह मुकाबला?
AajTak
भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ करने जा रही है. शनिवार को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.
IND vs SA, ICC U-19 WC Match Live Streaming: भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ करने जा रही है. शनिवार को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. अंडर-19 एशिया कप में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के हौंसले काफी बुलंद हैं.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











