
IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score Update: तिलक वर्मा ने जड़ दिया करियर का पहला शतक, भारत ने अफ्रीका को दिया ये टारगेट
AajTak
IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score Update: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. पिछले मैच में भारतीय टीम जीत के करीब आकर 3 विकेट से हार गई थी. जबकि उसने पहला मैच अपने नाम किया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.
India Vs South Africa 3rd T20 LIVE Score Update: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 220 रनों का टारगेट दिया. इस दौरान तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चला. तिलक ने तूफानी अंदाज में शतक जमाया.
तिलक ने जड़ा करियर का पहला शतक
मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने मैच की दूसरी बॉल पर पहला विकेट गंवाया था. संजू सैमसन बगैर खाता खोले आउट हुए. इसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने टीम को संभाला और 52 गेंदों पर 107 रनों की दमदार पार्टनरशिप कर टीम को मुश्किल से निकाला.
अभिषेक ने 24 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. वो ठीक अगली बॉल पर 50 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने. इसके बाद तिलक वर्मा ने 32 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. फिर तिलक ने गैर बदला और धांसू अंदाज में बैटिंग करते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी जमा दिया. उन्होंने यह सेंचुरी 51 गेंदों पर जमाई.
तिलक ने 56 गेंदों पर नाबाद 107 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े. डेब्यू मैच खेल रहे रमनदीप सिंह 6 गेंदों पर 15 रन बनाकर रनआउट हुए. इसके बदौलत भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 219 रन बनाए. अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एंडिले सिमेलाने ने 2-2 विकेट लिए.
भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (219/6, 20 ओवर)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








