
IND vs SA 1st T20I LIVE Score: दिल्ली में गरजा पंत-पंड्या का बल्ला, टीम इंडिया ने अफ्रीका को दिया 212 का टारगेट
AajTak
India vs South Africa Live Cricket Score Updates: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला थोड़ी देर में खेला जाएगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 7 बजे से शुरू होगा.
India vs South Africa Live Cricket Score Updates: ओपनिंग करने आए ईशान किशन ने 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी इनिंग में 3 सिक्स भी लगाए. ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर ईशान ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलवाई, बाद में हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेल टीम को 200 पार पहुंचाया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









