
IND vs PAK Match Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मैच के नकली टिकटों की होगी जांच, दुबई स्टेडियम में बढ़ाई सुरक्षा
AajTak
इस बार एशिया कप 2022 श्रीलंका की मेजबानी में UAE में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को एशिया कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा...
IND vs PAK Match Asia Cup: इसी महीने के आखिर में होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर फैन्स के बीच रोमांच बढ़ता ही जा रहा है. फैन्स के बीच मैच के टिकटों को लेकर भी जमकर मारामारी हो देखी जा रही है. इस भारत-पाकिस्तान मैच के पूरे टिकट भी लगभग तीन घंटे के अंदर ही बिक गए थे.
बता दें कि भारत और पाकिस्तान टीम के बीच यह मैच एशिया कप के तहत 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होगा. यह टूर्नामेंट श्रीलंका की मेजबानी में UAE में खेला जाएगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मैच के कई नकली टिकट भी बाजार में आ गए हैं. ऐसे में दुबई पुलिस भी सतर्क है और नकली टिकटों की जांच के लिए नई स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है. यह बात दुबई पुलिस के ऑपरेशन अफेयर्स के बयान से पता चली है. साथ ही बताया गया है कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.
ब्रिगेडियर ने स्टेडियम की सुरक्षा का जायजा लिया
दुबई पुलिस के कार्यवाहक सहायक कमांडर ब्रिगेडियर राशिद खलीफा अल फलासी ने कड़ी सुरक्षा को लेकर दोबारा स्टेडियम का जायजा लिया है. साथ ही उन्होंने मैच कराने को लेकर हरी झंडी भी दे दी है. उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं बेहतरीन हैं. यहां स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में वेन्यू और मैच को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में बेहतरीन से बेहतरीन तकनीक इस्तेमाल की जा रही है.
ब्रिगेडियर ने कहा कि हम सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ स्थानीय लोगों को जागरुक करने का भी काम कर रहे हैं. हर व्यवस्था के साथ आम जनता को सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर शिक्षित किया जाएगा. सुरक्षा में भी किसी तरह की ढीलाई नहीं बरती जाएगी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











