
Ind Vs Nz T20 Series: T-20 सीरीज से क्या मिला? मिशन WC शुरू, ऑलराउंडर की तलाश पूरी, बढ़ेंगी पंड्या की मुश्किलें!
AajTak
रोहित शर्मा के फुल-टाइम कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई है. तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया. लेकिन टीम इंडिया को इस सीरीज से क्या मिला, जानिए क्यों फायदेमंद रही ये सीरीज...
Ind Vs Nz T20 Series: अगला टी-20 वर्ल्डकप 2022 में ही होना है, यानी सिर्फ 11 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में नए वर्ल्डकप के लिए टीमें आमने-सामने होंगी. नए कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है कि तमाम गलतियों को दूर करते हुए 11 महीने में ऐसी टीम तैयार की जाए, जो टी-20 वर्ल्डकप जीत जाए और सिर्फ ग्रुप-स्टेज तक सफर ना करे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












