
IND vs ENG Semi Final T20 World Cup: इंग्लैंड से सेमीफाइनल में टीम इंडिया टॉस हारी, तो जीत पक्की! जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है. ये मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में हो रहा है. इस मैदान में टॉस से जुड़ा एक दिलचस्प रिकॉर्ड है, जिसे फैन्स जानने के लिए उत्सुक हैं. साथ ही इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वालों की बल्ले-बल्ले रही है...
IND vs ENG Semi Final T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया और इंग्लैंड आमने-सामने है. यह मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. मगर इस मैदान को लेकर एक दिलचस्प रिकॉर्ड है, जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे.
दरअसल, इस एडिलेड के मैदान पर अब तक 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान जिस भी टीम ने इस मैदान पर टॉस जीता है, उसे कभी जीत नहीं मिली है. यानी एडिलेड के मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैचों में टॉस जीतने वाली टीम मैच नहीं जीती है.
बारिश से धुला भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल, तो पाकिस्तान से फाइनल में कौन भिड़ेगा?
इस मैच में रिकॉर्ड टूटेगा या बरकरार रहेगा?
ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प हो जाता है कि आखिर भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच में इस टॉस का क्या रोल रहता है. यदि इस मैच में भी टॉस जीतने वाली टीम मैच जीतती है, तो रिकॉर्ड बरकरार रहेगा. हालांकि टॉस हारने वाली टीम मैच जीत जाती है, तो वह फाइनल में जगह बनाने के साथ ही इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर देगी.
भारतीय टीम का एडिलेड में अजेय रिकॉर्ड

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











