
IND Vs ENG 3rd T20I Match: अंग्रेजों पर ऐतिहासिक 'पंजा' जमाने उतरेगी भारतीय टीम... राजकोट में शानदार है रिकॉर्ड
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस घरेलू सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई है. यदि भारतीय टीम यह तीसरा मैच भी जीत लेती है, तो वो अंग्रेजों के खिलाफ ऐतिहासिक 'पंजा' जमा देगी.
IND Vs ENG 3rd T20I Match: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शुरुआती 2 मुकाबले जीतकर इस घरेलू सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच यह तीसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यदि भारतीय टीम यह तीसरा मैच भी जीत लेती है, तो वो अंग्रेजों के खिलाफ ऐतिहासिक 'पंजा' जमा देगी. सूर्या ब्रिगेड ऐसा कर भी सकती है, क्योंकि भारतीय टीम का राजकोट के मैदान पर शानदार रिकॉर्ड है.
इंग्लैंड से 5वीं सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम
यहां ऐतिहासिक 'पंजा' मतलब लगातार 5वीं सीरीज जीत है. बता दें कि भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 8 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई हैं. शुरुआती 4 सीरीज में से 3 इंग्लैंड जीता, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही थी. इंग्लैंड जो सीरीज जीता है, वो सभी 1 ही मैच की सीरीज रही थीं.
मगर इसके बाद से भारत और इंग्लैंड के बीच सभी सीरीज 3 या उससे ज्यादा मैचों की ही खेली गई हैं. साथ ही यह सभी सीरीज भारत ने ही जीती हैं. शुरुआती 4 सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम ने लगातार 4 टी20 सीरीज में इंग्लैंड को हराया है. अब दोनों टीमों के बीच कुल 9वीं सीरीज खेली जा रही है.
राजकोट में अब तक एक ही मैच हारी टीम इंडिया

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








