
IND vs ENG 2nd ODI: कटक में टीम इंडिया ने ODI में बड़ी-बड़ी टीमों को गटका, 18 साल से कायम है रिकॉर्ड... बनेगा अनोखा 'अट्ठा'
AajTak
Team India ODI Records Stats at Cuttack Stadium: भारतीय क्रिकेट टीम रविवार (9 फरवरी) को अब इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेंगे. कटक के स्टेडियम में भारतीय टीम वनडे में जीत का अट्ठा जड़ने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम नागपुर वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है.
Team India Records stats, Records Cuttack Stadium: टीम इंडिया रविवार (9 फरवरी) को कटक के बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेलने उतरेगी. नागपुर में जीत के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. इस स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. टीम ने यहां कुल 17 वनडे (ODI) मुकाबले खेले है, इनमें से उसने 13 मैच जीते हैं, 4 मुकाबलों में उसे हार झेलनी पड़ी.
इंग्लैंड बाराबती स्टेडियम में आंकड़ों के मामलों में भारत पर भारी है. उसने भारत के खिलाफ 5 वनडे में 3 मैच जीते हैं, जबकि भारतीय टीम केवल दो बार जीत सकी है.
वहीं, सबसे खास बात यह है कि पिछले 7 वनडे भारतीय टीम बाराबती स्टेडियम में जीती है. ऐसे में जब रोहित ब्रिगेड रविवार को खेलने उतरेगी तो उसके पास वनडे में 'अट्ठा' ( कटक में वनडे में लगातार आठवीं जीत) बनाने का मौका रहेगा. भारतीय टीम 24 जनवरी 2007 के बाद से (18 साल से) यहां लगातार सभी मैच जीती है.
भारतीय टीम यहां कोई मैच आखिरी बार 6 नवंबर 2003 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से हारी थी. एक और दिलचस्प आंकड़ा यह है कि कटक के स्टेडियम में पहला मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच ही खेला गया था. 17 जनवरी 1982 को हुए इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया था. उस मैच तब सुनील गावस्कर ने 87 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली थी.
इंग्लैंड की टीम का बाराबती स्टेडियम में वनडे रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम ने भी कटक के बाराबती स्टेडियम में कुल 6 वनडे मुकाबले खेले हैं, इनमें एक पाकिस्तान के खिलाफ (1989) में हुआ वहीं, शेष 5 भारत के खिलाफ खेले गए हैं. कुल मिलाकर इंग्लैंड ने कटक में 4 मैच जीते (3 जीत भारत के खिलाफ और 1 पाकिस्तान के खिलाफ) हैं, वहीं 2 मैचों में भारत से हार मिली है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







