
IND vs ENG 1st Test: जो रूट ने रचा इतिहास... सचिन का ये धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त, पोंटिंग को भी पछाड़ने के करीब
AajTak
भारत के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने इतिहास रच दिया है. रूट अब भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रूट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले दिन (25 जनवरी) अंग्रेज बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स के सामने सरेंडर कर दिया. इंग्लैंड की पहली पारी 246 रनों पर ही सिमट गई.
रूट ने सचिन को इस मामले में पछाड़ा
इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स, जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ही कुछ संघर्ष कर पाए. स्टोक्स ने 88 गेंदों पर सबसे ज्यादा 70 रन बनाए. वहीं बेयरस्टो ने 37 और रूट ने 29 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिला. यानी भारतीय स्पिनर्स ने आठ विकेट लिए.
Innings Break! A solid bowling display from #TeamIndia! 💪 💪 England all out for 246. 3⃣ wickets each for @ashwinravi99 & @imjadeja 2⃣ wickets each for @Jaspritbumrah93 & @akshar2026 Scorecard ▶️ https://t.co/HGTxXf8b1E#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/2YnS3ZxSI2
जो रूट ने 29 रनों की पारी के दौरान कुछ बड़े कीर्तिमान हासिल किए. रूट अब भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मैच से पहले तक रूट ने 2526 रन बनाए थे. 10 रन बनाते ही रूट ने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया. सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 टेस्ट मैचों में 51.73 के एवरेज से 2535 रन बनाए थे.
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन जो रूट: 2555 रन सचिन तेंदुलकर: 2535 रन सुनील गावस्कर: 2483 रन एलिस्टर कुक: 2431 रन विराट कोहली: 1991 रन

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











