
IND vs ENG: शुभमन गिल के कायल हुए इंग्लिश कप्तान जोस बटलर, अहमदाबाद वनडे हार के बाद इन पर फोड़ा ठीकरा
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद में खेला गया. भारतीय टीम ने यह मैच 142 रनों से आसानी के साथ से जीत लिया. इसी के साथ सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर भी गिल की बल्लेबाजी के कायल हो गए.
Jos Buttler Praises Shubman Gill: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार (12 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. भारतीय टीम ने यह मैच 142 रनों से आसानी के साथ से जीत लिया. इसी के साथ सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है.
मैच के असली हीरो भारतीय ओपनर शुभमन गिल रहे, जिन्होंने शतकीय पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर भी गिल की बल्लेबाजी के कायल हो गए.
बटलर ने तीसरा वनडे हारने के बाद गिल की जमकर तारीफ की. साथ ही मैच और सीरीज हारने का ठीकरा अपने बल्लेबाजों पर फोड़ दिया. बटलर ने कहा कि हम एक शानदार टीम से हारे हैं. बल्लेबाजी में अपना प्लान सही था, लेकिन इसे ठीक से लागू नहीं कर पाए.
हार के बाद क्या कहा इंग्लिश कप्तान ने?
अहमदाबाद वनडे के बाद बटलर ने कहा, 'हमारी बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं आया और यह पूरे दौरे की तरह ही रहा. हम एक शानदार टीम से हार गए. हमारी एप्रोच (बल्लेबाजी के साथ) सही है, बस हमने इसे अच्छी तरह से लागू नहीं किया. उन्होंने बोर्ड पर एक शानदार स्कोर बनाया.'
बटलर ने गिल की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली. हमने फिर से अच्छी शुरुआत की, लेकिन हमारे लिए फिर से एक जानी-पहचानी कहानी है. हमें लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का तरीका खोजने की जरूरत है. हम एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ थे जो लगातार चुनौती देती रहती है.'

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












