
IND vs ENG: केएल राहुल 'मिसफिट', विराट कोहली, रोहित शर्मा के बल्ले में अब भी झोल, इंग्लैंड सीरीज से क्या मिला?
AajTak
भारतीय टीम ने 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया. अब टीम इंडिया को इसी महीने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेलनी है. इससे पहले भारतीय टीम के लिए यह इंग्लैंड सीरीज काफी अहम थी. टीम ने यह सीरीज जीत तो ली, लेकिन इस दौरान कई ऐसी बातें सामने आई हैं, जिनसे टीम को काफी कुछ सीखना होगा.
IND vs ENG ODI Series: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में धमाल कर दिया है. टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की. अब भारतीय टीम को इसी महीने पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेलनी है.
चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के लिए यह इंग्लैंड सीरीज काफी अहम थी. टीम ने यह सीरीज जीत तो ली, लेकिन इस दौरान कई ऐसी बातें सामने आई हैं, जिनसे टीम को काफी कुछ सीखना होगा. साथ ही कुछ पोजिटिव चीजें भी मिली हैं. आइए जानते हैं इन सभी के बारे में...
केएल राहुल को पूरे मौके मिले, पर वो परफेक्ट नहीं बैठे
वनडे सीरीज में बतौर विकेटकीपर केएल राहुल को पूरे मौके मिले हैं. जबकि ऋषभ पंत को बाहर ही रखा था. मगर राहुल इसका पूरा फायदा नहीं उठा सके और अब भी वो प्लेइंग-11 में मिसफिट से नजर आते हैं. राहुल ने 3 मैचों में सिर्फ 52 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत भी बेहद खराब 17.33 का रहा है.
केएल राहुल को शुरुआती दो मैचों में छठे नंबर पर भेजा था. उनसे ऊपर अक्षर पटेल को उतारा था. तब वो फ्लॉप रहे थे और दो मैचों में सिर्फ 12 रन बनाए थे. हालांकि तीसरे वनडे में राहुल को 5वें नंबर पर भेजा तो उन्होंने 40 रन ठोक दिए. इस तरह प्लेइंग-11 में वो परफेक्ट बैठ रहे हैं या नहीं, यह भी कन्फ्यूजन बना हुआ है.
कोहली अब भी फॉर्म के लिए जूझ रहे

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












