
IND Vs BAN, World Cup 2023 Playing 11: सिराज का कटेगा पत्ता, इस खिलाड़ी की होगी एंट्री? टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ प्लान आया सामने
AajTak
IND vs BAN ODI World Cup 2023 Match: भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच नंबर 17 खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है. कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो फिलहाल टीम से बाहर है.
Team India Playing 11 vs Bangladesh World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में पुणे में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच नंबर-17 खेला जाएगा. टीम इंडिया लगातार तीन मैच जीतकर विजय रथ पर सवार है. टीम इंडिया अपने चौथे मुकाबले में गुरुवार को जब शाकिब अल हसन के नेतृत्व वाली बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो प्लेइंग-11 पर सभी की नजरें होंगी.
इस मैच से पहले प्रशंसकों के दिमाग में कई सवाल उमड़ रहे होंगे. क्या मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को आराम दिया जाएगा? बाहर बैठे मोहम्मद शमी को मौका मिलेगा? जसप्रीत बुमराह या शार्दुल ठाकुर में से किसी को आराम दिया जाएगा? रविचंद्रन अश्विन की मैच में वापसी हो सकती है?
इन सवालों पर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बड़ा बयान दिया है. म्हाम्ब्रे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की रणनीति पर बात की.
भारत और बांग्लादेश की टीम गुरुवार रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है और वो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. ऐसे में हिटमैन की एक नजर टीम के विनिंग मोमेंटम पर रहेगी. वैसे गेंदबाजी कोच म्हाम्ब्रे ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से जुड़ी तमाम संभावनाओं का जवाब दिया. उन्होंने कहा कहा कि गेंदबाजों के रोटेशन पर कोई चर्चा नहीं हुई है. पारस बोले, हम विनिंग मोमेंट्म को आगे ले जाना चाहते हैं.
वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ सिराज को आराम दिया जा सकता है और शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है. इस पर म्हाम्ब्रे ने कहा कि उन्हें बाहर रखना आसान नहीं है. वो ऐसी टीम चुनते हैं, जो सर्वश्रेष्ठ हो. शमी के पास जो क्वालिटी है, उसे देखते हुए उन्हें बाहर रखने का फैसला लेना बहुत मुश्किल है, पर आप मैदान पर सिर्फ 11 ही प्लेयर्स उतार सकते हैं.
बुमराह भी वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं. उन्हें बाहर रखना मुश्किल है. वो मैच जिताने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. सिराज की बात करें तो वो अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. यानी साफ है कि टीम इंडिया मुश्किल से ही टीम में बदलाव करे. यानी सूर्य कुमार यादव, मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप का मैच खेलने के लिए इंतजार करना होगा.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











