
IND vs BAN Match: बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारतीय टीम को दी वॉर्निंग! चैम्पिंयस ट्रॉफी में होगी पहली टक्कर
AajTak
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेली जाएगी. भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. उसका पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा. इस मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारत समेत बाकी सभी टीमों को वॉर्निंग दी है.
India vs Bangladesh Match: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इसी महीने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेलने उतरेगी. टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. उसका पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा.
इस मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारत समेत बाकी सभी टीमों को वॉर्निंग दी है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को कमजोर समझने की गलती कोई भी ना करे. शांतो ने कहा कि उनकी टीम बाकी टीमों को हराने की पूरी काबिलियत रखती है.
हर खिलाड़ी खिताब जीतने के लिए जुनूनी है
शांतो ने ICC वेबसाइट से कहा, 'हम चैम्पियन बनने के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने जा रहे हैं. टूर्नामेंट में सभी 8 टीमें चैम्पियन बनने की काबिलियत रखती हैं. सभी मजबूत टीमें हैं. मैं मानता हूं कि हमारी टीम में भी काबिलियत है. कोई भी एक्ट्रा दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं.'
उन्होंने कहा, 'हर कोई (बांग्लादेशी खिलाड़ी) इसके (चैम्पियन बनने) लिए जुनूनी है और उन्हें अपनी काबिलियत पर पूरा विश्वास भी है. हम नहीं जानते कि अल्लाह ने हमारी किस्मत में क्या लिखा है. हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपना बेस्ट देंगे.मुझे विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य (खिताब) हासिल करेंगे.'
8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












