
Ind vs Aus Final, World Cup 2023: फाइनल में दर्शक बनाने जा रहे खास रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा ऐसा!
AajTak
वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऐसे में इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बना सकता है. यह फाइनल क्रिकेट इतिहास का सबसे ज्यादा क्राउड अटेंडेंस वाला मैच बन सकता है.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में आज (19 नवंबर) भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
चूंकि यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऐसे में इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बना सकता है. यह मैच क्रिकेट इतिहास का सबसे ज्यादा क्राउड अटेंडेंस वाला मुकाबला बन सकता है. बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की क्षमता लगभग 1 लाख 32 हजार दर्शकों की है. ऐसा पहली बार होगा जब सवा लाख से ज्यादा दर्शक किसी क्रिकेट मैच को देखने के लिए मैदान पर रहेंगे.
🇮🇳 🇮🇳#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvAUS | #Final pic.twitter.com/PFYFaaxwvq
क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा अटेंडेंस का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम पर ही है. आपको याद होगा कि गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ आईपीएल 2022 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था. उस फाइनल मैच में 101566 (एक लाख एक हजार 566) लोगों ने मैदान पर आकर मैच देखा था. यह क्रिकेट मैच के दौरान सबसे बड़ी उपस्थिति रही थी.
सबसे बड़ी जर्सी का भी बना था रिकॉर्ड
खास बात है कि आईपीएल 2022 के फाइनल से पहले भी बीसीसीआई ने सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था. इस जर्सी पर सभी 10 आईपीएल टीमों के लोगो थे. तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और तत्कालीन आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने तब गिनीज रिकॉर्ड रिसीव किया. इस विशालकाय जर्सी का आकार 66X42 मीटर था.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












