
Ind Vs Aus 1st Test: 91 का स्कोर और 2 घंटे में पारी खत्म... टीम इंडिया ने ऐसे खत्म किया नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया का घमंड
AajTak
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया ने इस मैच में 3 दिन में ही जीत हासिल की. टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 और नंबर-2 की टीमों के बीच हुई लड़ाई पर हर किसी की नज़र थी, लेकिन यहां कंगारू टीम कमज़ोर नज़र आई.
बहुचर्चित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच सिर्फ 3 दिन में ही खत्म हो गया है. नागपुर में हुए पहले टेस्ट मैच में भारत ने पारी और 132 रनों से जीत दर्ज की है. स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के कमाल के दमपर टीम इंडिया ने यह जीत हासिल की. टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 घंटे में अपनी पूरी टीम को गंवा दिया. चार टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज़ में भारत अब 1-0 से आगे हो गया है.
2 घंटे में सिमट गई ऑस्ट्रेलिया की पारी नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन जब लंच से ठीक पहले टीम इंडिया की पारी 400 के स्कोर पर ऑलआउट हुई और उसे 223 की लीड मिली. तब किसी को नहीं लगा था कि कंगारू टीम इतनी जल्दी घुटने टेक देगी. टीम इंडिया ने सिर्फ 91 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया. कमाल की बात ये है कि सिर्फ 2 घंटे के भीतर पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ऑलआउट हो गई. 12 बजे ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हुई थी और 2 बजे के करीब मैच ही खत्म हो गया.
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 30 ओवर ही खेल पाई. भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उसका यह दूसरा लो-स्कोर है, जबकि भारत में सबसे कम स्कोर है. ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद नहीं होगी कि अश्विन-जडेजा की फिरकी के आगे उसका इतना बुरा हाल होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 दिन में 2 बार ऑलआउट हुई.
क्लिक करें: नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन की पूरी कवरेज
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के विकेट 1/7, उस्मान ख्वाजा, 1.5 ओवर 2/26, मार्नस लैबुशेन, 10.5 ओवर 3/34, डेविड वॉर्नर, 13.5 ओवर 4/42, मैट रैनशॉ, 15.2 ओवर 5/52, पीटर हैंड्सकॉम्ब, 17.2 ओवर 6/64, एलेक्स कैरी, 19.2 ओवर 7/67, पैट कमिंस, 22.4 ओवर 8/75, टॉड मर्फी, 26.3 ओवर 9/88, नाथन लायन, 30.6 ओवर 10/91, स्कॉट बोलैंड, 32.3 ओवर
A splendid five-wicket haul in the second innings from @ashwinravi99 inspires #TeamIndia to a comprehensive victory in the first #INDvAUS Test 🙌🏻 Scorecard ▶️ https://t.co/SwTGoyHfZx…#INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/wvecdm80k1

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









