
Inbase Urban FIT S स्मार्टवॉच लॉन्च, ऐपल वॉच जैसा है डिजाइन, मिलता है ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर
AajTak
Inbase Urban FIT S Price in India: ऐपल वॉच जैसी दिखने वाली एक सस्ती स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हुई है. इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, फिटनेस ट्रैकर और बहुत से फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
भारतीय वियरेबल मार्केट पिछले कुछ वक्त में काफी ज्यादा बढ़ा है. नई प्लेयर्स की एंट्री और देसी ब्रांड्स का इस सेगमेंट में काफी दबदबा हो गया है. नए ब्रांड्स लगातार इस सेगमेंट में एंट्री कर रहे हैं. एक्सेसरीज ब्रांड Inbase ने अपनी नई स्मार्टवॉच Urban FIT S भारत में लॉन्च की है.
यह ऐपल वॉच जैसे डिजाइन के साथ आती है. इसमें 1.78-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टवॉच में 10 दिनों का बैटरी बैकअप मिलता है.
Inbase Urban FIT S में ब्लूटूथ कॉलिंग और हेल्थ व फिटनेस मॉनिटरिंग से जुड़े सभी जरूरी फीचर दिए गए हैं. इस स्मार्टवॉच को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स.
वैसे तो कंपनी ने इसे 12,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया है, लेकिन फिलहाल Inbase Urban FIT S को आप 4,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे. इस पर एक साल की वारंटी मिल रही है. ब्रांड ने इस वॉच को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है.
Inbase Urban FIT S में 1.78-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 550Nits की ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग के साथ 120 स्पोर्ट मोड्स मिलते हैं. इस वॉच की मदद से आप कॉलिंग भी कर सकते हैं. इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है, जो कॉल करने और रिसीव करने के काम आता है.
इस डिवाइस को एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 250mAh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी. फुल चार्ज होने के बाद आप इसे 10 दिनों तक यूज कर सकते हैं. इसमें 30 दिनों का स्टैंड बाय टाइम मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










