
IMD Weather Updates: दिल्ली-NCR में खुशनुमा मौसम, बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट
AajTak
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एवं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
देशभर में पिछले कुछ हफ्तों में बारिश में कमी दर्ज की गई थी, लेकिन मॉनसून खत्म होने से पहले मौसम अपना रूख एक बार फिर बदलता दिख रहा है.पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तप प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ये स्थिति जारी रह सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कर्नाटक, केरल और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हुई. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई. साथ ही पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू कश्मीर में बादल बरसे हैं.
नई दिल्ली और यूपी के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
अगले 24 घंटे के दौरान यहां होगी बारिश
स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. पूर्वोत्तर भारत, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








