
IMD Weather Update: शीतलहर और बेहद घने कोहरे से बेहाल राजधानी, जानें दिल्लीवालों को कब मिलेगी राहत
AajTak
दिल्ली में 13 जनवरी तक बेहद घना कोहरा, फिर 14 से 15 जनवरी को घना कोहरा और इसके बाद मध्यम कोहरा रहने के आसार जताए गए हैं. दिल्ली में तापमान में भी मामूली तब्दीली के ही आसार हैं.
Delhi Weather Update: देश की राजधानी नई दिल्ली में इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. आज, 12 जनवरी 2024 को दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही. सफदरजंग इलाके में आज न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं, बेहद घने कोहरे ने दिल्ली को अपनी चपेट में लिया हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में अभी ठंड और कोहरे का यही आलम रहने वाला है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली को कब मिलेगी घने कोहरे और सर्दी से राहत मौसम विभाग की मानें तो 15 जनवरी तक नई दिल्ली को घने कोहरे से राहत की कई उम्मीद नहीं है. कल यानी 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल भी नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिलेगा. 14 जनवरी को भी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जाएगा. 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 14 और 15 जनवरी को भी नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिलेगा.
दिल्ली में 13 जनवरी तक बेहद घना कोहरा, फिर 14 से 15 जनवरी को घना कोहरा और इसके बाद मध्यम कोहरा रहने के आसार जताए गए हैं. दिल्ली में तापमान में भी मामूली तब्दीली के ही आसार हैं. वहीं, शीतलहर से भी राहत की उम्मीद नहीं है. यानी दिल्ली को आने वाले हफ्ते भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
नोएडा-गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 13 जनवरी को गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा. 14 और 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहेगा. इन दो दिनों में भी गाजियाबाद में मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








