
IMD Rainfall Alert: UP के इस हिस्से में 5 दिनों तक गरज के साथ होगी भारी बारिश, जान लीजिए IMD का अलर्ट
AajTak
IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग ने यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो ओडिशा, तेलंगाना में 21 सितंबर, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 21 और 22 सितंबर और मध्य प्रदेश में 21 से 23 सितंबर, 2022 के बीच गरज के साथ भारी बरसात की संभावना जताई गई है.
Weather Forecast, UP Weather Update, IMD Rainfall Alert: देश के विभिन्न हिस्सों से मॉनसून विदा होने लगा है. राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों से मॉनसून की विदाई हो गई. हालांकि, अब भी ज्यादातर राज्य हैं, जहां पर बारिश की गतिविधियां जारी हैं. मौसम विभाग (IMD) ने सिलसिलेवार ट्वीट्स करके उन राज्यों के बारे में जानकारी दी है, जहां पर आने वाले दिनों में बरसात के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से पांच दिनों तक गरज के साथ भारी बारिश होगी.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 से 25 सितंबर तक रोजाना भारी बारिश होगी. इस दौरान बादल के गरजने की भी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं. हरियाणा और चंडीगढ़ में आज और कल (21 व 22 सितंबर), पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 से 23 सितंबर तक मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
अन्य राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने ओडिशा, तेलंगाना में 21 सितंबर, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 21 और 22 सितंबर और मध्य प्रदेश में 21 से 23 सितंबर, 2022 के बीच गरज के साथ भारी बरसात की संभावना जताई है. इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 सितंबर और पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में 22 सितंबर को बहुत भारी बारिश होगी. अरुणाचल प्रदेश में 22 से 24 सितंबर के बीच, असम और मेघालय में 21 से 23 सितंबर तक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 व 22 सितंबर को मध्यम बारिश होगी.
Isolated heavy falls & thunderstorm/lightning very likely over Odisha & Telangana on 21st; Vidarbha, Chhattisgarh, Madhya Maharashtra and Marathwada on 21st & 22nd and Madhya Pradesh during 21st-23rd September, 2022. pic.twitter.com/UD1ZwDE020
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश वहीं, बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था. बादल तो आसमान में आते थे लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ जाती थी, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला और तेज बरसात हुई. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 सितंबर तक बारिश का मौसम बन रहा है. दिल्ली में 24 सितंबर तक बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







