
IMD Rainfall Alert: MP-गुजरात समेत इन राज्यों में पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, UP के लिए आया ये अपडेट
AajTak
Weather Update: महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, यूपी समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, मराठवाड़ा क्षेत्र में 12 सितंबर को, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 12 और 13 को, बिहार में 13 और 14 को, झारखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 12 से 14 सितंबर को गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है.
Weather Update Today, 12 September 2022: देशभर में पिछले कई महीने से मॉनसून सीजन के चलते बारिश का दौर जारी है. इस महीने भी सामान्य या फिर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस समय मॉनसून ट्रफ दक्षिण की ओर है और अगले दो से तीन दिनों तक इसी दिशा में रहने की संभावनाएं हैं.
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, यूपी समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, मराठवाड़ा क्षेत्र में 12 सितंबर को, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 12 और 13 को, बिहार में 13 और 14 को, झारखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 12 से 14 सितंबर को गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है.
अगले पांच दिनों तक मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट है. गंगीय पश्चिम बंगाल और विदर्भ में 12, पूर्वी मध्य प्रदेश और गुजरात में 12 और 13 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होगी. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 15 सितंबर को बारिश होगी.
The Depression over south Odisha moved west-northwestwards and weakened into a Well Marked Low Pressure Area at 0830 hrs IST of today over southeast Madhya Pradesh & neighbourhood. It is likely to move nearly northwestwards across Madhya Pradesh during next 48 hours. (1/13) pic.twitter.com/YouubLgkCr
वहीं, पूर्वी राजस्थान में 12 से 15 सितंबर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्यों में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 14 सितंबर, उत्तराखंड में 14 से 16 सितंबर और उत्तर प्रदेश में 15 से 16 सितंबर को हल्की बारिश होगी. वहीं, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में 12 सितंबर को, तमिलनाडु में 12 और 13 और तटीय कर्नाटक में 12 से 14 सितंबर के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने नॉर्थवेस्ट इलाके में और बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को 12 सितंबर को नहीं जाने की सलाह दी है. आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर जाने के लिए मना किया गया है. इसके अलावा उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर 13 सितंबर को भी नहीं जाने दिए जाने की सलाह दी गई है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







