
IMD Rainfall Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज होगी बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
AajTak
Weather Update Today: मॉनसून के दूसरे फेज में उत्तर से दक्षिण तक के जमकर बारिश हो रही है. मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हालांकि दिल्ली में बहुत बारिश देखने को नहीं मिली है. यहां पढ़िए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल.
Weather Update, IMD Rainfall Alert: देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश मुसीबत लेकर आई है. उत्तर से दक्षिण तक के राज्यों में मॉनसून सीजन के दूसरे फेज में बरसात का सिलसिला जारी है. ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में ज्यादा बारिश देखने को नहीं मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज , 20 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा. साथ ही, गरज के साथ एक या दो बार बारिश देखने को मिलेगी. गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. साथ ही, यहां भी बारिश होने की संभावना है.
इन राज्यों में होगी तेज बारिश मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और आंतरिक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
IMD की मानें तो आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
दिल्ली के मौसम की जानकारी

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









