
IMD Rain Alert: कहीं बादल... कहीं बारिश और बूंदाबांदी, यूं बदला दिल्ली-NCR का मौसम
AajTak
Delhi-NCR Weather: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है. IMD की मानें तो अगले 3 दिन दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही रहेगा. वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में आज (सोमवार) सुबह भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखनो को मिली है. वहीं, कुछ इलाकों में बादलों का डेरा है. आइए जानते हैं मौसम का हाल.
Delhi Weather Update: देश की राजधानी नई दिल्ली में मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है. कल शाम दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश देखने को मिली है. वहीं, रात के वक्त भी दिल्ली-एनसीआर में कई जगह बारिश की गतिविधियां जारी रहीं. आज यानी 01 मई को भी नई दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है. नई दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी है तो कुछ जगहों पर बादलों का डेरा है. तापमान में गिरावट आने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है.
आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम? मौसम विभाग की मानें तो आज नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. इस हफ्ते कभी तेज तो कभी हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं, अधिकतम तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है.
नोएडा के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो नोएडा में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दो मई को नोएडा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की मानें तो नोएडा में 04 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं.
गाजियाबाद के मौसम का हाल मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में भी 04 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो आज गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है. दो मई को गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है. 03 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है.
गुरुग्राम के मौसम का हाल मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुग्राम में इस पूरे हफ्ते बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो आज गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल यानी 02 मई को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 03 मई को अधिकतम तापमान 25 रह सकता है. इस पूरे हफ्ते गुरुग्राम में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







