
IMA ने कहा- केंद्र सरकार ने कोरोना से लड़ने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया, देश में लगे लॉकडाउन
ABP News
कोरोना की मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए सही कदम न उठाने को लेकर आईएमए ने केंद्र सरकार की आलोचना की है. आईएमए ने कहा कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा कर देनी चाहिए.
नई दिल्लीः इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए सही कदम न उठाने को लेकर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की है. एक पत्र जारी कर आईएमए ने देश भर में एक साथ लॉकडाउन की वकालत की है. अपने पत्र में आईएमए ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अलग-अलग राज्यों में लॉकडाउन लगाने के बजाय केंद्र सरकार को देश भर में एक साथ लॉकडाउन की घोषणा कर देनी चाहिए. आईएमए ने कहा, ''आईएमए कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पैदा हुए हालत से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय बेहद सुस्त है. सरकार का ये रवैया देखकर आईएमए हैरान है.''More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












