
IIT Madras का तोहफा, आम लोग भी दो दिन कर सकेंगे आधुनिक प्रयोगशालाओं का दौरा
AajTak
इस दौरान शोधकर्ता आईआईटी मद्रास के छात्रों को अपना रिसर्च वर्क भी शोकेस कर सकते हैं. बता दें कि संस्थान की तरफ से दो और तीन मार्च को ओपन हाउस कार्यक्राम आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान ये मौका दिया जाएगा.
शोघकर्ताओं के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) सुनहरा मौका लेकर आया है. संस्थान की तरफ से यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है कि दो और तीन मार्च को हो रहे ओपन हाउस में आम जनता भी आईआईटी मद्रास की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का दौरा कर पाएगी. इस दौरान शोधकर्ता संस्थान के छात्रों को अपना रिसर्च वर्क भी दिखा सकते हैं ताकि छात्रों को विशेषज्ञों और उद्योगपतियों से जुड़ने का मौका मिल सके.
संस्थान द्वारा छात्रों के लिए यह कार्यक्रम 2 मार्च से 3 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा. 'इंस्टीट्यूट ओपन हाउस 2024' का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवार 29 फरवरी से पहले shaastra.org/register पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बता दें कि इसमें आपको कोई भी शुल्क जमा नहीं करना है. इस प्रोग्राम की मेजबानी संस्थान द्वारा की जाएगी.
कार्यक्रम में क्या होगा खास
ऐसा 15 सालों में पहली बार होने जा रहा है. सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर आईआईटी मद्रास ने लिखा कि ओपन हाउस में भाग लेने वाले छात्रों को चार राष्ट्रीय, 11 संस्थान अनुसंधान केंद्र और 15 सीओई सहित अन्य की झलक मिलेगी. इस साल आईआईटीएम फॉर ऑल के रूप में छात्रों के लिए दिलचस्प और ऑफ़लाइन लैब टूर आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा आईआईटी मद्रास शास्त्र वेबसाइट में नोटिफिकेशन जारी किया गया किे इस इवेंट को संस्थान से जुड़ा कोई भी छात्र, कम्यूनिटी मेंबर आदि जुड़ने वाले मेंबर्स को काफी कुछ देखने और सीखने को मिलेगा.
समर फैलोशिप प्रोग्राम के लिए कर सकते हैं आवेदन
जानकारी के अनुसार, रिसर्चर को 29 फरवरी तक अपना रिजस्ट्रेशन कराना होगा. वहां, 2 और 3 मार्च को कैंपस में ओपन हाउस कार्यक्रम किया जाएगा. इसके अलावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी एम) ने अपने समर फेलोशिप कार्यक्रम के लिए भी आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार फेलोशिप कार्यक्रम के लिए आधिकारिक आईआईटी मद्रास की वेबसाइट - sfp.iitm.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने का आखिरी समय 31 मार्च के शाम 5 बजे तक है. यह ग्रीष्मकालीन फेलोशिप दो महीने तक चलने वाला कार्यक्रम है, जो 22 मई को शुरू होगा और 21 जुलाई, 2024 को समाप्त होगा. हालांकि, संस्थान के एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया है कि छात्रों की सुविधा के अनुरूप कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










