
IIT, IIM और ISB ग्रेजुएट को ही रखना चाहते हैं किराएदार, बेंगुलरु में मकान मालिकों की अनोखी शर्त
AajTak
बेंगलुरु में इन दिनों मकान मालिकों ने किराए पर घर देने के लिए अनोखी शर्त रख दी है. इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. एक शख्स ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया, जो वायरल हो गया.
किराए का फ्लैट ढूंढना बेहद ही मुश्किल काम है. अक्सर किराए के घर ढूंढते वक्त लोग ब्रोकर और मकान मालिकों के सवालों के जवाब देते-देते थक जाते हैं. हर किसी को अपनी जरूरत के हिसाब से घर चाहिए होता और ब्रोकर लोगों को एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट दिखाते रहता है. आप अपना सारा काम छोड़कर झुंझलाते हुए इस काम जुटे रहते हैं. इसलिए किराए का घर ढूंढना बेहद ही मुश्किल काम है. लेकिन ये काम कितना मुश्किल हो सकता है? आईटी हब शहर बेंगलुरु में इन दिनों किराए का घर लेना बेहद मुश्किल हो गया है. क्योंकि मकान मालिकों ने किराएदारों के लिए अजीबोगरीब शर्तें रखी हैं.
सिर्फ ऐसे लोगों को किराए पर मिल रहा घर
बिजनेस टूडे में छपी खबर के अनुसार, एक मजेदार पोस्ट में प्रियांश जैन नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया कि बेंगलुरु में मकान मालिक केवल IIT, IIM और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से डिग्री लेने वाले लोगों को ही किराए पर घर देना पसंद करते हैं. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हाल ही में एक ब्रोकर के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं.
ब्रोकर ने प्रियांश से उनके बैकराउंड डिटेल्स की मांग की है. फिर उसे देखकर उसने साफ मना कर दिया. उसने बताया कि मकान मालिक सिर्फ एक खास तरह के लोगों को किराएदार के रूप में रखना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर ये स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है.
डिटेल्स जानने के बाद मना कर दिया
फेसबुक पर एक ब्रोकर ने जैन को एक फ्लैट के बारे में पूछताछ का जवाब दिया. फिर उनके लिंक्डइन प्रोफाइल का यूआरएल मांगा. फिर उनसे बैकग्राउंड की जानकारी पूछी. जैन के जॉब और पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछने से पहले ही उसने साफ कर दिया कि फ्लैट मालिक एक खास बैकग्राउंड वाले किसी व्यक्ति की तलाश कर रहा है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








