
IIT Bombay के लेक्चर हॉल में कुत्ते की एंट्री, लोग बोले- ‘Dogesh भईया’ ने लूट ली महफिल
AajTak
IIT Bombay के एक क्लासरूम में कुत्ते की अनोखी एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुत्ता टेबल पर आत्मविश्वास के साथ खड़ा नजर आता है, जैसे वह लेक्चर देने आया हो. छात्रों ने इस पल को हंसी-मजाक के साथ एंजॉय किया और इंटरनेट पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ लगा दी.
IIT Bombay जैसे देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान में जहां हर दिन पढ़ाई और लेक्चर की गंभीर माहौल होता है, वहीं एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि पूरी क्लास हंसी से गूंज उठी. एक ‘चार पैरों वाला नया छात्र’ अचानक लेक्चर हॉल में पहुंच गया और देखते ही देखते सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक कुत्ता क्लासरूम की टेबल पर बड़े आत्मविश्वास के साथ खड़ा नजर आता है उसकी बॉडी लैंग्वेज ऐसी है जैसे वह लेक्चर देने आया हो, न कि उसे सुनने. छात्रों ने भी उसे भगाने की बजाय हंसते हुए इस मजेदार पल का आनंद लिया. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पीयूष जायसवाल नाम के यूजर ने शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Finally Dogesh bhai got a table at IIT Bombay.”
कैंपस में अक्सर आते हैं आवारा जानवर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट किए. एक ने लिखा-Dogesh bhai ने तो मुझसे पहले IIT निकाल लिया. दूसरे ने मजाक में कहा- कम से कम कोई तो लेक्चर ध्यान से अटेंड कर रहा है. एक और यूजर ने लिखा, “यह तो क्लास के आधे स्टूडेंट्स से ज्यादा कॉन्फिडेंट लग रहा है.” वहीं किसी ने उसे “IIT Bombay का असली टॉपर” भी बता दिया. हालांकि कैंपस में आवारा जानवरों का आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस कुत्ते का आत्मविश्वास भरा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया। उसने बिना किसी हंगामे के पूरी क्लास का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और साधारण लेक्चर को यादगार बना दिया।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









