
IIT-BHU केस के तीनों आरोपियों को BJP ने किया निष्कासित, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
AajTak
आईआईटी बीएचयू में करीब दो महीने पहले हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया था. जहां से तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके साथ ही तीनों आरोपियों को बीजेपी ने भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
IIT-BHU में करीब 2 महीने पहले हुए गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों का संबंध बीजेपी से होने और विपक्षियों के हमले के बाद पार्टी एक्शन मोड पर आ गई है. बीजेपी ने तीनों आरोपियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. हालांकि बीजेपी ने ये जाहिर नहीं किया कि तीनों आरोपी पार्टी में किस विंग और किस पोस्ट पर थे? लेकिन इतना जरूर बताया है कि तीनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. तीनों आरोपियों को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था. जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
वाराणसी बीजेपी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि निश्चित रूप से नाम आया है, तो जांच पड़ताल करके पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा. पल्ला झाड़ने के सवाल पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि पल्ला झाड़ने की बात नहीं है. इसके बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि आरोपियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. बाकी पार्टी के निर्देश के अनुसार कारवाई होगी.
आईआईटी बीएचयू कैंपस में छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोप में तीनों आरोपियों को पुलिस ने 60 दिन बाद दबोचा है. सभी आरोपी वाराणसी के ही रहने वाले हैं. इसके साथ ही पुलिस ने उस बुलेट को भी बरामद कर लिया है, जिसका इस वारदात में इस्तेमाल किया गया था. आरोपियों के नाम कुणाल पांडेय, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







