
IIT दिल्ली ने बनाई दुनिया की सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट, झेल जाएगी बंदूक की कई गोलियां
AajTak
DIA-CoE, आईआईटी दिल्ली एक ऐसा सिस्टम बना रहा है जिसमें आईआईटी दिल्ली, भारत की इंडस्ट्री और डीआरडीओ के लैब्स मिलकर काम कर रहे हैं. इनका मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा के लिए जरूरी रक्षा तकनीकों पर काम करना है. इसके लिए लगभग 50 शोध परियोजनाएं पांच अलग-अलग तकनीकी क्षेत्रों में शुरू की गई हैं.
IIT Delhi Bullet Proof Jacket: आईआईटी दिल्ली के डीआरडीओ इंडस्ट्री अकेडमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (DIA-CoE) ने 'एडवांस्ड बैलिस्टिक्स फॉर हाई एनर्जी डीफीट' (ABHED) नामक बुलेट रेसिस्टेंट जैकेट बनाई है. इसे प्रोफेसर नरेश भटनागर और उनकी टीम ने विकसित किया है. यह जैकेट दुनिया की सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट्स में से एक है और भारतीय मानक (BIS) V और VI के अनुसार यह एक से अधिक शॉट्स को रोकने में सक्षम है. इस हल्के वजन वाली जैकेट से भारतीय रक्षा बल सीमा पर दुश्मनों के खतरों से अधिक गति और दक्षता के साथ सुरक्षा प्रदान कर सकेंगे.
इस केंद्र ने कई अन्य महत्वपूर्ण तकनीकों का विकास भी किया है, जिनमें हाई पावर डिफ्रैक्टिव ऑप्टिकल एलिमेंट, क्वांटम कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, टेराहर्ट्ज़ टेक्नोलॉजी फॉर स्पेक्ट्रोस्कोपी और इमेजिंग, ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस टेक्नोलॉजी के दिशा में कॉग्निटिव रोबोटिक्स और एक्सोस्केलेटन शामिल हैं.
देश के सुरक्षा तकनीकों पर काम करेगा IIT दिल्ली
आईआईटी दिल्ली एक ऐसा सिस्टम बना रहा है जिसमें आईआईटी दिल्ली, भारत की इंडस्ट्री और डीआरडीओ के लैब्स मिलकर काम कर रहे हैं. इनका मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा के लिए जरूरी रक्षा तकनीकों पर काम करना है. इसके लिए लगभग 50 शोध परियोजनाएं पांच अलग-अलग तकनीकी क्षेत्रों में शुरू की गई हैं.
आईआईटी दिल्ली के विभिन्न फैकल्टी और डीआरडीओ लैब्स के साथ मिलकर, DIA-CoE 'फील्ड में सैनिकों' के लिए कुछ खास तकनीकों पर काम कर रहा है. इसमें हल्के और मजबूत बॉडी आर्मर का डिजाइन और स्वदेशीकरण, उच्च प्रदर्शन वाले एयरोस्टैट और एयरशिप सामग्री, स्मार्ट सोल्जर जैकेट और टेराहर्ट्ज़ तकनीकी जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. आईआईटी दिल्ली में लगभग 100 फैकल्टी सदस्य, 200 शोधकर्ता और स्टाफ़ राष्ट्रीय रक्षा सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं. अब विभिन्न उद्योग साझेदारों के साथ तकनीकी हस्तांतरण और समझौते किए जा रहे हैं, जिससे सफलता अब दिखाई देने लगी है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








