
IIT दिल्ली के दो छात्रों के साथ कैंपस के बाहर हादसा, कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
AajTak
आईआईटी दिल्ली के दो छात्रों के साथ कैंपस के बाहर सड़क हादसा हो गया है. इनमें से एक छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे का इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने दोनों को टक्कर मारने वाले कार चालक की पहचान कर ली है. वहीं मृतक छात्र के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
IIT दिल्ली के एक 30 वर्षीय छात्र की कार की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दोनों छात्र आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रहे थे. दोनों को टक्कर मारने वाली कार घटनास्थल से कुछ दूर लावारिस हालत में मिली. पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान कर ली गई है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अशरफ नवाज खान और 29 वर्षीय अंकुर शुक्ला मंगलवार रात एक रेस्तरां से खाना खाने के बाद सड़क पार कर रहे थे, तभी कार ने दोनों को टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि घटना के बाद दोनों को सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अशरफ नवाज खान की मौत हो गई, जबकि अंकुर को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हालांकि, खान के रिश्तेदारों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस देरी से मौके पर पहुंची. अशरफ के परिजनों का कहना है कि अशरफ सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी. वह छोटा बच्चा नहीं था. कोई उसे टक्कर मारकर मौके से भाग गया.
उन्होंने कहा कि घटना के बाद जब पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस भी समय पर नहीं पहुंची. खान की चाची ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए. मुझे संदेह है कि ड्राइवर शराब के नशे में था.
आईआईटी दिल्ली ने जताई शोक संवेदना
वहीं इस मामले में आईआईटी दिल्ली ने एक बयान में कहा कि 17 जनवरी की रात कपड़ा और फाइबर इंजीनियरिंग विभाग के दो पीएचडी छात्रों के साथ कैंपस के बाहर सड़क दुर्घटना हो गई. बयान में कहा गया है कि छात्रों में से एक अशरफ नवाज खान की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य छात्र अंकुर शुक्ला घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








