
IIT के पेपर में पूछा गया Avengers: Endgame फिल्म से जुड़ा सवाल, वायरल हुई फोटो
AajTak
आईआईटी वाराणसी में हाल ही में एक मिड-टर्म एग्जाम के पेपर का एक सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सवाल इतना दिलचस्प है कि मार्वल फैंस का ध्यान खींचा. यह सवाल 'Avengers: Endgame' की एक सीन पर आधारित है. जिसमें कैप्टन अमेरिका और थानोस के बीच की लड़ाई दिखाई गई थी.
आईआईटी वाराणसी के मिड-टर्म एग्जाम का एक सवाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने खासतौर पर मार्वल फैंस का ध्यान खींचा है. सवाल 'Avengers: Endgame' के उस आईकॉनिक सीन पर बेस है, जिसमें कैप्टन अमेरिका और थानोस के बीच जबरदस्त लड़ाई होती है. इस अनोखे सवाल ने इंटरनेट पर भी तहलका मचा दिया है, जहां लोग इसे इंजीनियरिंग और पॉप कल्चर का बेहतरीन फ्यूजन बता रहे हैं.
इस सवाल में छात्रों को कैप्टन अमेरिका का थोर का हथौड़ा उठाने और थानोस से लड़ने की स्थिति को साइंटिफिक नजरिये से समझने के लिए कहा गया है. सवाल ये है कि अगर हथौड़े के हैंडल का डाइमेंशन 5/8 इंच है. इस स्थिति में हैंडल पर कितना तनाव होगा?
देखें वायरल पोस्ट
इसके साथ ही छात्रों को यह भी निकालना था कि जब हथौड़ा थानोस पर गिरता है, तो हथौड़े का सिर इलास्टिक जोन में रहता है जबकि हैंडल प्लास्टिक जोन में चला जाता है. अंत में छात्रों को हथौड़े के वापस आने पर कितनी रिकवरी स्ट्रेन और प्लास्टिक स्ट्रेन बचेगी, यह निकालने को कहा गया.
मार्वल और साइंस का यह अनोखा मेल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं. ऐसी अनोखी चीजें कभी-कभी ही देखने को मिलती हैं, और इस वजह से यह सवाल और भी खास हो गया है.
जब कमेंट में दिया गया इसका जवाब

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










