
IIMC का 55वां दीक्षांत समारोह कल, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि
AajTak
भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) का 55वां दीक्षांत समारोह बुधवार, 10 जनवरी 2024 राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे और दीक्षांत भाषण देने वाले हैं.
IIMC 55th Convocation: भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) का 55वां दीक्षांत समारोह बुधवार, 10 जनवरी 2024 को प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे.
आईआईएमसी के चेयरमैन आर जगन्नाथन और महानिदेशक डॉ. अनुपमा भटनागर भी समारोह में शामिल होंगे. सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होने वाले इस समारोह में आईआईएमसी नई दिल्ली और इसके पांच क्षेत्रीय केंद्रों ढेंकनाल, आइजोल, अमरावती, कोट्टायम और जम्मू के संकाय सदस्य भी नजर आएंगे.
छात्रों को दिए जाएंगे डिप्लोमा सर्टिफिकेट और पुरस्कार
दीक्षांत समारोह में वर्ष 2021-22 और 2022-23 बैच के विद्यार्थियों (आईआईएमसी दिल्ली और उसके सभी केंद्र) को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किये जाएंगे. इसके अलावा, दोनों बैचों के 65 विद्यार्थियों को अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े शिक्षक और स्टूडेंट शामिल होने वाले हैं.
1965 में स्थापित हुआ था IIMC

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










