
IIM कलकत्ता रेप केस मामले में बंगाल पुलिस ने बनाई SIT, पीड़िता और उसके पिता के बयान की करेगी जांच
AajTak
आईआईएम कोलकाता में एक लड़की द्वारा MBA छात्र पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने SIT बनाई है. FIR के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है लेकिन पीड़िता के पिता ने मीडिया में बयान देकर आरोपों को नकार दिया. अब पुलिस दोनों बयानों की सच्चाई की जांच कर रही है.
कोलकाता के मशहूर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में कथित दुष्कर्म के मामले में कोलकाता पुलिस ने 9 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. इस टीम का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ वेस्ट डिवीजन) राहुल डे कर रहे हैं. यह टीम पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी.
एक युवती, जो पेशे से एक साइकोलॉजिकल काउंसलर है, उसने शुक्रवार शाम हरिदेवपुर थाने में एक लिखित शिकायत दी थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि आईआईएम कोलकाता के बॉयज हॉस्टल में सेकंड ईयर एमबीए छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी छात्र ने उसे पिज्जा और पानी ऑफर किया. खाने और पानी पीने के बाद वह अस्वस्थ महसूस करने लगी और बेहोश हो गई. जब होश आया तो उसने पाया कि उसके साथ दुष्कर्म और शारीरिक प्रताड़ना की गई है.
यह भी पढ़ें: IIM कलकत्ता रेप केस में ट्विस्ट, पीड़िता के दावे को पिता ने नकारा, बोले- एक्सीडेंट हुआ था, बेटी आरोपी को नहीं जानती
पीड़िता की इस लिखित शिकायत पर हरिदेवपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी छात्र को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 123 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी कर्नाटक का रहने वाला बताया जा रहा है, और सात दिनों की पुलिस हिरासत में है.
पिता का बयान बदलता मामला
जब मीडिया ने पीड़िता के पिता से शनिवार को संपर्क किया तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने अपनी बेटी के लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि न तो कोई दुष्कर्म हुआ है, न ही प्रताड़ना और न ही उनकी बेटी को किसी ने परेशान किया. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी आरोपी को जानती तक नहीं है और फिलहाल वह स्वस्थ है और सो रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








