
Ideas of India 2026 में शामिल होंगे अदनान सामी, अपने म्यूजिक से लगाएंगे ईवेंट में चार चांद
ABP News
Ideas of India Summit 2026: मुंबई में होने वाली एबीपी नेटवर्क की समिट में मशहूर सिंगर अदनान सामी भी परफॉर्म करने वाले हैं.
एबीपी नेटवर्क का फ्लैगशिप प्रोग्राम आईडियाज ऑफ इंडिया समिट 2026 मुंबई में 27 और 28 फरवरी 2026 को आयोजित होने जा रहा है. इस समिट में कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही कई राजनेता, नीति विशेषज्ञ, कलाकार शामिल होने वाले हैं. इन्हीं में से एक मशहूर सिंगर अदनान सामी भी हैं. अदनान सामी इस ईवेंट में शामिल होंगे और अपनी मधुर आवाज से समा बांधेंगे.
'म्यूजिक जो हील करती है' सेशन में करेंगे परफॉर्मइस परे ईवेंट का सबसे एंटीसिपेटेड सेशन 'म्यूजिक जो हील करती है:द मैजिकल वर्ल्ड ऑफ रिदम' होने वाला है. इस सेशन में आइकॉनिक सिंगर, कम्पोजर और पियानो वादक अदनाना सामी होंगे. अदनान को अपनी भावपूर्ण मेलोडीज और पियानो पर पकड़ के लिए जाना जाता है. अदनान इस सेशन में ना केवल समा बांधेंगे बल्कि म्यूजिक की ताकत के बारे में बात भी करेंगे.
कौन हैं अदनान सामी?अदनान सामी ने साल 2000 के समय में अपने गानों से लोगों का दिल जीत लिया था. वो एक मशहूर भारतीय सिंगर होने के साथ ही म्यूजिक कम्पोजर, एक्टर और पियानो वादक हैं. अदनान सामी केवल हिंदी भाषा के ही नहीं बल्कि उर्दू, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं के गाने भी गा चुके हैं. सीमाओं और भाषाओं से परे अदनान सामी का संगीत दिल को छू जाता है. भारतीय शास्त्रीय संगीत की बारीकियों को वेस्टर्न संगीत के साथ सहजता से मिलाने की उनकी क्षमता ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई है.
'पद्म श्री' से हुए हैं सम्मानितअदनान सामी को साल 2020 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था. उन्हें संगीत में अपने असाधारण योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया है. उन्होंने अपने सदाबहार गीतों और भावपूर्ण रचनाओं से संगीत की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है, जो श्रोताओं के दिलों को गहराई से छूती हैं.













