
ICSE बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, अभी चेक कर लें एग्जाम डे गाइडलाइंस
AajTak
ICSE Board 10th Exam 2023: परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले एग्जाम सेंटर में बैठ जाएं. यदि कोई अभ्यर्थी देर से आता है तो उसे इसका संतोषजनक स्पष्टीकरण देना होगा. असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर आधे घंटे से अधिक लेट होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को पेपर नहीं दिया जाएगा.
ICSE Board 10th Exam 2023 Guidelines: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड आज, 27 फरवरी से ICSE या कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 शुरू करने जा रहा है. पहले दिन ICSE के छात्र अंग्रेजी भाषा के पेपर के लिए उपस्थित होंगे. परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी और पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी. सुबह 10:45 बजे से प्रश्नपत्र बांटे जाएंगे और छात्रों को इसे पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा. बोर्ड परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर विजिट कर सैंपल पेपर, टाइम टेबल आदि चेक कर सकते हैं.
बोर्ड ने छात्रों के लिए एग्जाम डे गाइडलाइंस भी जारी की हैं. उम्मीदवार परीक्षा से पहले ही गाइडलाइंस जरूर चेक कर लें-
- परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले एग्जाम सेंटर में बैठ जाएं. यदि कोई अभ्यर्थी देर से आता है तो उसे इसका संतोषजनक स्पष्टीकरण देना होगा. असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर आधे घंटे से अधिक लेट होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को पेपर नहीं दिया जाएगा.
- प्रश्नों की संख्या और च्वॉइस आदि के बारे में पेपर पर दिए गए निर्देशों को पढ़ें. केवल उतने ही प्रश्नों के उत्तर दें जितने प्रश्न पत्र में निर्देश दिए गए हैं.
- आंसर शीट के सबसे ऊपर दिए गए स्थान पर अपना हस्ताक्षर करें. आंसर शीट पर अपना यूआईडी (विशिष्ट पहचान संख्या), अनुक्रमणिका संख्या और विषय स्पष्ट रूप से लिखें.
- आंसर शीट पर सभी प्रविष्टियां काले/नीले बॉलपॉइंट पेन या फाउंटेन पेन से की जानी हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








