
ICICI Bank का मोबाइल ऐप सुबह से पड़ा ठप, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं शिकायत
AajTak
ICICi Bank का मोबाइल ऐप iMobile Pay सोमवार सुबह से काम नहीं कर रहा है. इसकी वजह से बहुत से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा. कई यूजर्स ने इस परेशानी को लेकर कस्टमर केयर से लेकर X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर शेयर किया. हालांकि खबर लिखे जाने तक बैंक ने कोई जानकारी नहीं दी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
ICICI Bank का मोबाइल ऐप iMobile Pay App है, जिसने सोमवार को अचानक काम करना बंद कर दिया है. इसके बाद यूजर्स को कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ा और कई यूजर्स ने इस परेशानी को X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर भी शेयर किया है.
कई यूजर्स को iMobile App पर Alert हेडलाइट के साथ एक पॉपअप मैसेज नजर आ रहा है. इस मैसेज में लिखा है कि अलर्ट आपका ट्रांजैक्शन पूरा नहीं किया जा सकता है और कुछ समय बाद ट्राई करें. किसी मदद से कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें.
X प्लेटफॉर्म पर एक यूजर्स ने लिखा कि वे सुबह से iMobile App का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है. इस ऐप को लेकर ढेरों पोस्ट सामने आए हैं और यूजर्स ने अपनी परेशानियों को बताया.
यह भी पढ़ें: दिल की बीमारी बता देगा स्मार्टफोन, CardioSignal ने बताया कैसे मिलेगी रिपोर्ट
दरअसल, X प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स ने लिखा कि वे अपने मोबाइल को लेटेस्ट OS वर्जन से अपडेट कर चुके हैं, उसके बाद भी iMobile App काम नहीं कर रहा है. दरअसल, एक यूजर्स ने लिखा कि ICICI Bank Care मैं अपना एंड्रॉयड डिवाइस अपडेट लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट कर चुका हूं, उसके बाद भी iMobile Pay App चल नहीं रहा है.
यह भी पढ़ें: अपने ही मार्केट में क्यों पिट गईं भारतीय स्मार्टफोन कंपनियां? Lava के प्रेसिडेंट सुनील रैना ने बताई वजह

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










