
ICICI बैंक में अब मिनिमम बैलेंस ₹50000, क्या RBI पलट सकता है फैसला? पुराने खाते और सैलरी अकाउंट के लिए ये नियम
AajTak
ICICI Bank Rule Change: देश से दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस से जुड़े नियम में हाल ही में बदलाव किया है और ये 1 अगस्त से प्रभावी हो गया है.
अगर आप ICICI Bank में अपना अकाउंट खुलवाने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर हाल ही में बैंक की ओर किए गए एक बड़े बदलाव के बारे में जान लेना जरूरी है. नियमों में बदलाव (Rule Change) करते हुए, आईसीआईसीआई बैंक ने सेविंग अकाउंट में न्यूनतम राशि या मिनिमम एवरेज अमाउंट की लिमिट में जोरदार इजाफा किया है. आईसीआईसीआई बैंक ने इसे पांच गुना बढ़ा दिया है और अब खाते में कम से कम 10,000 रुपये नहीं, बल्कि 50,000 रुपये रखने जरूरी हैं. इसके साथ ही कई और नियमों में भी बदलाव किया गया है. आइए सवाल और जबाव के फॉर्मेट में समझते हैं...
सवाल- क्या लागू हो गया MAB रुल? जबाव- जी हां, ICICI Bank द्वारा सेविंग अकाउंट में मिनिमम अमाउंट बैलेंस की लिमिट को 5 गुना बढ़ाने का बदलाव 1 अगस्त से ही प्रभावी कर दिया गया है.
सवाल: क्या आरबीआई ICICI बैंक के मिनिमम बैलेंस के फैसले को पलट सकता है? जवाब: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा से जब ICICI बैंक के 50 हजार मिनिमम बैलेंस को लेकर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि मिनिमम बैलेंस को लेकर फैसला बैंक के अधिकार क्षेत्र में है, इसमें केंद्रीय बैंक यानी RBI कुछ नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, 'भारतीय रिजर्व बैंक ने मिनिमम बैलेंस की सीमा तय करने का काम बैंकों पर छोड़ दिया है. कुछ बैंक इसे 10000 रुपये, कुछ ने 2000 रुपये और कुछ ने इसे पूरी तरह से हटा दिया है.'
सवाल- मेट्रो से रूरल तक क्या एक जैसा नियम? जबाव- बैंक की ओर से मेट्रो, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी ग्राहकों के लिए ये बदलाव किया गया है और पहले से तय MAB लिमिट में इजाफा किया गया है. अब मेट्रो और शहरी शाखाओं में अकाउंट होल्डर्स को सेविंग अकाउंट में 10,000 रुपये की जगब कम से कम 50,000 रुपये रखने होंगे. वहीं सेमी-अर्बन शाखाओं में ये 5,000 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये की गई है. हालांकि, ग्रामीण ग्राहकों को पहले के 2,500 रुपये की जगह अब अकाउंट में 10,000 रुपये रखने होंगे.
सवाल- क्या सभी खातों पर लागू होंगे नियम? जबाव- नहीं, बैंक की ओर से साफ कहा गया है कि मिनिमम अमाउंट बैलेंस से संबंधित ये चेंज सिर्फ उन अकाउंट पर लागू किए जा रहे हैं, जो इस बदलाव के लागू होने की तारीख से खोले गए हैं. मतलब 1 अगस्त, 2025 से नए खाते खोलने वाले ग्राहकों को अपने सेविंग अकाउंट में इतनी राशि रखनी होगी. हालांकि, यह घरेलू बैंकों में सबसे कठिन मानक बन गया है.
सवाल- क्या मौजूदा ग्राहकों पर भी असर? जबाव- जैसा कि बताया गया है कि मिनिमम अमाउंट बैलेंस को लेकर संशोधित नियम 1 अगस्त, 2025 से खोले गए नए खातों पर ही लागू होगा. मौजूदा ग्राहकों के लिए उनके चालू खाते की पूर्व शर्तें जारी रहेंगी, जब तक कि बैंक अलग से इन बदलावों की जानकारी न दे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











