
ICC ODI Ranking: जसप्रीत बुमराह का जवाब नहीं...वनडे में बने नंबर-1 बॉलर, रैंकिंग में सबको पछाड़ा
AajTak
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल वनडे में 6 विकेट झटके. जबकि पेसर मोहम्मद शमी ने 3 शिकार किए थे. दोनों को ICC वनडे रैंकिंग में बंपर फायदा हुआ...
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर धमाल कर दिया है. वह दो साल बाद फिर से वनडे में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सभी को पछाड़ दिया है. बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल वनडे में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की. इसमें जसप्रीत बुमराह 718 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने मंगलवार (12 जुलाई) के खेले गए ओवल वनडे में 19 रन देकर 6 विकेट झटके थे. इस परफॉर्मेंस के बदौतत बुमराह ने पांच पायदान की छलांग लगाई.
बुमराह दो साल बाद फिर नंबर-1 गेंदबाज बने
जसप्रीत बुमराह दो साल बाद फिर से टॉप पर पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने फरवरी 2020 में नंबर-1 का ताज गंवाया था. तब न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें नंबर-1 से हटाया था. उस वक्त बुमराह 730 दिनों तक नंबर-1 पर काबिज रहे थे. ऐसा करने वाले बुमराह पहले भारतीय हैं.
बुमराह टी20 इंटरनेशनल में भी नंबर-1 गेंदबाज रह चुके हैं. हालांकि वह अभी इस रैंकिंग में 28वें नंबर पर काबिज हैं. टेस्ट में बुमराह अपने करियर के बेस्ट यानी तीसरे नंबर पर हैं.
बता दें कि बुमराह कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं, जो वनडे में नंबर-1 बने हैं. यदि ओवरऑल बात करें तो बुमराह और कपिल देव के अलावा मनिंदर सिंह, अनिल कुंबले और रवींद्र जडेजा भी दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज रह चुके हैं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












