
ICC ने सूर्यकुमार यादव को भी माना दोषी, लगाया फाइन, फैसले को BCCI ने दी चुनौती
AajTak
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप में लगातार पांच मैच जीते हैं और वो फाइनल में पहुंच चुकी है. इसी बीच सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी ने एक्शन लिया है और उनपर जुर्माना लगाया है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. आईसीसी के इस फैसले को हालांकि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने चैलेंज किया है. एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में मिली जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को समर्पित की थी. भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था, जिसने पाकिस्तान में मौजूद आंतकी ढाचे को बड़े पैमाने पर खत्म किया.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सूर्यकुमार यादव के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया और आईसीसी में शिकायत की थी. हालांकि भारतीय कप्तान ये बयान फैन्स की भावनाओं को ध्यान में रखकर दिया था. इसे लेकर पाकिस्तानी टीम ने जानबूझकर भ्रम फैलाया. उधर पीसीबी ने ये भी शिकायत दर्ज कराया कि सूर्यकुमार यादव ने हैंडशेक नहीं करके खेल भावना का उल्लंघन किया. हालांकि आईसीसी के रूल बुक में कहीं नहीं लिखा है कि हैंडशेक करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: PAK खिलाड़ी हारिस रऊफ पर ICC का एक्शन, काटी गई मैच फीस, 'गन सेलिब्रेशन' पर फरहान को फटकार
आईसीसी ने इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर्स हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान पर भी एक्शन लिया था. आईसीसी ने हारिस पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया था. वहीं साहिबजादा फरहान को फटकार लगी है. हारिस रऊफ ने सुपर-चार मुकाबले के दौरान आपत्तिजनक इशारे किए थे. साथ ही भारतीय ओपनर्स अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ उनकी भिड़ंत भी हुई थी. दूसरी ओर फरहान ने 'गन सेलिब्रेशन' करके भारतीय खिलाड़ियों को उकसाना चाहा.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









