
IAF ने रक्षा मंत्रालय को भेजा 114 राफेल जेट का प्रस्ताव, भारत में होगा इनका निर्माण
AajTak
चीन और पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमाओं पर बढ़ते खतरे के कारण IAF को अधिक से अधिक लड़ाकू विमानों की जरूरत है. भारतीय वायु सेना की लड़ाकू विमानों की भविष्य की फ्लीट मुख्य रूप से सुखोई-30 MKI, राफेल, तेजस और अन्य स्वदेशी प्रोजेक्ट्स पर आधारित होंगी.
भारतीय वायुसेना (IAF) ने रक्षा मंत्रालय को 114 'मेक इन इंडिया' राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का प्रस्ताव भेज दिया है. ये विमान फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन द्वारा भारतीय एयरोस्पेस कंपनियों के साथ मिलकर बनाए जाएंगे. यह सौदा 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है, जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक भारतीय उपकरणों का इस्तेमाल होगा.
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि IAF का स्टेटमेंट ऑफ केस (SoC) कुछ दिनों पहले मंत्रालय पहुंचा है. जल्द ही रक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड (DPB) में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी, उसके बाद इसे डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) में भेजा जाएगा. अगर अप्रूवल मिला तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा होगा.
नौसेना ने 36 राफेल मरीन जेट ऑर्डर किए हैं
इस खरीद से भारतीय रक्षा बलों में राफेल विमानों की संख्या 176 हो जाएगी. IAF के पास पहले से ही 36 राफेल फाइटर जेट हैं, और नौसेना ने 36 राफेल मरीन जेट के ऑर्डर दिए हैं. यह प्रस्ताव ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया है, जहां राफेल ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. इसके स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम ने चीनी PL-15 मिसाइलों को आसानी से धूल चटा दी थी.
यह भी पढ़ें: फ्रेंच फाइटर जेट राफेल ने अमेरिकी F-35 को 'Kill Lock' किया, स्टील्थ फाइटर जेट खुद को बचा नहीं पाया
राफेल की मैन्युफैक्चरिंग में शामिल होगा टाटा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








