
'I Can't do JEE...' बहुत कुछ कहता है कोटा स्टूडेंट का ये सुसाइड नोट, विशेषज्ञों से समझें
AajTak
राजस्थान के कोटा में आईआईटी जेईई की तैयारी कर रही छात्रा निहारिका ने खुदकुशी कर ली है. यह इस हफ्ते कोटा में छात्र आत्महत्या का दूसरा मामला है. बीते साल भी 29 स्टूडेंट्स ने सुसाइड का रास्ता अपनाया था. इस सुसाइड नोट की भाषा कहीं हमें कोई छुपा हुआ संदेश तो नहीं दे रही, आइए विशेषज्ञों से जानें.
एग्जाम प्रेशर... कहने में ये शब्द जितना आसान है, उतना ही मुश्किल है इससे पार पाना. ये एक ऐसा दबाव है जो कई बार छात्रों के मस्तिष्क की नसों को जकड़-सा लेता है. ऐसे ही प्रेशर को बयां करता है, कोटा में फांसी का फंदा लगाकर जान देने वाली छात्रा निहारिका का सुसाइड लेटर. ये लेटर न सिर्फ प्रेशर को कहता है बल्कि मनोवैज्ञानिक दृष्टि से ये भी स्पष्ट करता है कि बच्चा अपने चुने गए विषय के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नहीं था.
क्या है सुसाइड लेटर में?
Mummy, papa I can't do JEE, I suicide, I am a loser, I am worst daughter, sorry mummy papa, yahi last option hai..........अब इस लेटर के एक एक शब्द पर गौर कीजिए तो पता चल जाएगा कि कैसे छात्रा के मन में लूजर यानी हार का भय छिपा था. उसने लिखा कि आई कैंट डू जेईई....इसके पीछे कहीं वो यह तो नहीं कहना चाहती थी कि मैं जेईई नहीं कर सकती, लेकिन मुझे अगर दूसरा रास्ता दिखाया जाता तो मैं उसमें कुछ कर सकती थी. लेकिन उसने मौत को ही अपना लास्ट ऑप्शन बना लिया.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ जाने माने मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी कहते हैं कि आज भी कहीं ना कहीं बच्चों पर यह प्रेशर डाला जाता है कि वह इंजीनियर या डॉक्टर बनें. आज जब दुनिया पूरी तरह बदल रही है. करियर के विकल्प भी बढ़ गए हैं, लेकिन फिर भी समाज तय ढर्रे से अलग सोच ही नहीं पा रहा. यहां मैं वही उदाहरण देना चाहूंगा कि अगर एआर रहमान पर इंजीनियर बनने का दबाव होता या लता मंगेशकर को सिर्फ डॉक्टर बनने का विकल्प मिलता तो क्या हमारे देश को इतनी महान विभूतियां मिल पातीं.
क्या है पूरा मामला? राजस्थान के कोटा में आईआईटी जेईई की तैयारी कर रही छात्रा निहारिका ने खुदकुशी कर ली है. यह इस हफ्ते कोटा में छात्र आत्महत्या का दूसरा मामला है. बीते साल भी 29 स्टूडेंट्स ने सुसाइड का रास्ता अपनाया था. आज जिस छात्रा ने अपनी जान दी है उसका 2 दिनों बाद ही JEE का एग्जाम था लेकिन वह परीक्षा के प्रेशर में इतना ज्यादा आ गई कि उसने पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली.
सुसाइड नोट में लिखी मन की बात! उसके सुसाइड नोट को देखकर लगता है कि वो जीते जी अपने मन की बात कहने का हौंसला नहीं जुटा पाई और मरते वक्त सुसाइड नोट में उसने लिख दिया मैं यह नहीं कर पाऊंगी. मनोचिकित्सक डॉ अनिल शेखावत कहते हैं कि माता-पिता का बच्चों के साथ संवाद होना बहुत जरूरी है. इससे वो अपने मन की बात कह सकते हैं. इसमें शिक्षकों का भी बड़ा रोल है, उन्हें भी छात्रों के साथ संवाद कायम करके यह जानना चाहिए कि आखिर उनका इंट्रेस्ट इस पढ़ाई में है भी या नहीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










